अज्ञात व्यक्तियों ने ATM कार्ड बदलकर हजारों

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 12:09 PM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ए.टी.एम. कार्ड बदलकर 80 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना सिटी संगरूर पुलिस ने उनके विरुद्ध केस दर्ज किया है।

थानेदार अमरीक सिंह ने बताया कि राम सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि वह 13 जनवरी को कृष्णा बुक डिपो नजदीक ए.टी.एम. से पैसे निकलवाने गया था। वहां पर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने चालाकी से उसका ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया व कुछ समय में ही 80 हजार रुपए निकलवा लिए। राम सिंह के बयानों के आधार पर 2 अज्ञात व्यक्तियों विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। 
 

Anjna