WhatsApp पर लड़की की आपत्तिजनक फोटोज डालने के आरोप में केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 03:23 PM (IST)

तपा मंडी (गर्ग,शाम): पुलिस द्वारा एक नौजवान द्वारा व्हाट्सएप और फेसबुक पर लड़की की आपत्तिजनक फोटोज डालने के आरोप में केस दर्ज करने की जानकारी मिली है। डी.एस.पी. तपा अच्छरू राम शर्मा ने बताया कि टहल सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी ढिलवां ने एस.एस.पी. बरनाला को दी दख्र्वास्त में बताया कि हरप्रीत सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ढंडारी कलां उसकी लड़की के साथ जान-पहचान कर डराने-धमकाने और विवाह करवाने के लिए मजबूर करने लग पड़ा था। 

उक्त शिकायत पर पुलिस ने हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जो जमानत पर आ गया था और फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने लड़की की कुछ गलत फोटोज व्हाट्स एप और फेसबुक पर डाल दीं जिसकी थाना तपा के एस.एच.ओ. ने जांच करने उपरांत मामला केस दर्ज करने के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Punjab Kesari