भेदभरी अवस्था में नौजवान गायब, अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 09:20 PM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): एक व्यक्ति के भेदभरी अवस्था में गायब होने पर अज्ञात व्यक्ति विरूद्ध थाना लौंगोवाल में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी देते हुए सहायक थानेदार रजिंदर सिंह ने बताया कि मुदई कुलवंत सिंह पुत्र जगरूप सिंह वासी जैद पत्ती लौंगोवाल ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि मुदई का लड़का जतिंदर सिंह उर्फ मिंटू 7 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे दूध डालने के लिए कस्बा लौंगोवाल गया था जो आज तक घर वापिस नहीं आया। मुदई अपने तौर पर जांच करता रहा पर अभी तक कोई सुराग न मिलने पर अज्ञात व्यक्ति विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। 

Punjab Kesari