मुलाजिम फ्रंट ने मांगों के हक में प्रबंधकीय कॉम्पलैक्स के समक्ष किया धरना प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 01:53 PM (IST)

संगरूर(बेदी, हरजिन्द्र): मुलाजिम फ्रंट पंजाब, जिसमें अध्यापक दल पंजाब, पंजाब स्टेट इम्प्लाइज फैडरेशन बिजली बोर्ड, पी.आर.टी.सी. कर्मचारी दल और ऑल इंडिया मजदूर दल हैं, द्वारा सांझे तौर पर आज जिला स्तरीय धरना जिला प्रधान गुरजंट सिंह वालिया के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर संगरूर के गेट समक्ष दिया गया। 

ये थे उपस्थित : इस मौके पर प्रांतीय प्रधान तेजिन्द्र सिंह संघरेड़ी, प्रांतीय जनरल सचिव हरविन्द्र सिंह, प्रांतीय नेता गुरजंट सिंह दुगां, गुरबख्शीश सिंह, वरिन्द्रजीत सिंह बजाज, बलविन्द्र सिंह बीरकलां, जगतार सिंह पंधेर, बिन्दर सिंह डसका, हरप्रीत सिंह, विकास गर्ग, सुरजीत सिंह खेड़ी मौजूद थे। 

ये हैं मांगें
पिछले 22 महीने के डी.ए. का बकाया देना।
वेतन कमीशन की रिपोर्ट जनवरी 2016 से लागू करना।
कच्चे कर्मचारियों को रैगुलर करना।
2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए पैंशन स्कीम लागू करना।
अलग-अलग विभागों में एडहॉक वर्कचार्ज ठेके के द्वारा भर्ती किए कर्मचारियों को पक्का करना।
एस.एस.ए./रमसा, कम्प्यूटर फैकल्टी, ई.जी.एस. सर्विस प्रोवाइडर 5178 अध्यापकों को पूरे स्केल के तहत पक्का करना।

मांगें जल्द न मानी गईं तो 28 अक्तूबर को पटियाला में स्टेट स्तरीय धरना दिया जाएगा
प्रांतीय प्रधान तेजिन्द्र सिंह संघरेड़ी ने धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी एकता पर पूर्ण जोर दिया और मांगों संबंधी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की तरफ से मांगें जल्द न मानी गईं तो 28 अक्तूबर को पटियाला में स्टेट स्तरीय विशाल धरना दिया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी कमिश्रर संगरूर की तरफ से अहमद सराज तहसीलदार संगरूर द्वारा संगठन से मांग पत्र प्राप्त करके मुख्यमंत्री पंजाब को भेजने का विश्वास दिया गया। 

bharti