शादीशुदा प्रेमी ने घर बुलाकर किया प्रेमिका का कत्ल

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 09:59 AM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): एक शादीशुदा प्रेमी ने घर बुलाकर अपनी प्रेमिका का कत्ल कर दिया। इस मामले से पर्दा तब उठा जब प्रेमी के घर 4 दिन से पड़े लड़की के शव से बदबू आने लगी। इस दौरान लड़की के परिवार वाले लड़की को ढूंढते हुए आरोपी के घर पहुंचे। पुलिस ने लड़की के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थाना सिटी के इंचार्ज गुरवीर सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह के चरनजीत कौर से संबंध थे। लड़की का पिता हरदीप सिंह को रोकता था कि हमने लड़की का विवाह करना है अब तुम हमारी लड़की को परेशान न करो। इस बात की रंजिश से उसने लड़की को अपने घर बुलाकर उसका कत्ल कर दिया। वर्णनीय है कि हरदीप सिंह के 2 विवाह हुए हैं।  

रविवार को गुरुद्वारा में माथा टेकने गई थी चरनजीत कौर 
लड़की के पिता गुरमीत सिंह व थाना सिटी के इंचार्ज गुरवीर सिंह ने बताया कि रविवार को चरनजीत कौर गुरुद्वारे में माथा टेकने गई थी। इस दौरान हरदीप सिंह ने उसको अपने घर बुला लिया व उसकी हत्या कर दी। आज जब वह लड़की को ढूंढते हुए हरदीप सिंह के घर पहुंचे तो उसके घर के बाहर से ही बदबू आ रही थी। जब दरवाजा खोलकर देखा तो वहां चरनजीत कौर की लाश पड़ी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News