आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई न होने से सड़कों पर उतरे लोग,प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2020 - 03:44 PM (IST)

 बरनाला (विवेक सिंधवानी): बरनाला के सेखा रोड इलाके में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन की तरफ से इसे पूरी तरह से सील कर दिया गया। प्रशासन की तरफ से यह कहा गया था कि लोगों को जरूरी वस्तुएं घर में ही सप्लाई की जाएंगी। पर ऐसा न होने पर सेखा रोड  निवासियों ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों लोगों की समस्याओं के जल्द हल की बात कही।
 
जगराज सिंह पंडोरी ने कहा कि प्रशासन ने सेखा रोड को पूरी तरह के साथ सील कर दिया है। हमें कहा गया था कि प्रशासन की तरफ से ही खाने -पीने वाली वस्तुएं, दवाएं और अन्य जरूरी चीजें घर -घर पहुंचाई जाएंगी। न तो खाने पीने वाली वस्तुएं घरों में पहुंचाई जा रही हैं और न ही दवाएं। समाज सेवीं संस्थाओं ने भी राशन बांटना बंद कर दिया है, जिस कारण गरीबों में हाहाकार मची हुई है।

 
मदन लाल मद्दी ने कहा कि सरकार ने हालातों को देखते जरूरतमन्द लोगों के खातों में पैशन डाल दीं हैं । उसे निकलवाने के लिए सेखा रोड निवासियों को घर से ही निकलने नहीं दिया जा रहा। वह पैंशन कैसे लेकर आंए। घरों में लोगों के पास पैसे नहीं हैं। पैसों बिना जरूरी चीजों की खरीद भी नहीं सकते।  

swetha