सुक्खा काहलवां का साथी डेढ़ किलो अफीम सहित काबू

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 12:16 PM (IST)

संगरूर(पंकेस): पुलिस ने नशा सप्लाई करने के आरोप में सुक्खा काहलवां के साथी को डेढ़ किलो अफीम के साथ काबू किया है। इसके साथ ही पुलिस ने उसके भाई, पुत्र व भतीजे को भी दबोच कर एक कार बरामद की है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी. संगरूर डा. संदीप गर्ग ने बताया कि इंस्पैक्टर बलजिन्द्र सिंह मुख्य अफसर थाना सिटी संगरूर धूरी ने पुलिस पार्टी सहित जामिन खान, आदिल खान, सोकीन खान, साहरुख खान निवासी हरियाणा  को काबू करके उन पर मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. गर्ग ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले शिवपुरी नजदीक गांव कनगला (मध्य प्रदेश) से सत्तू नाम के व्यक्ति के पास से तरल अफीम (दूध) ट्रेन के द्वारा लेकर आया था। इसी दौरान इसके बेटे आदिल खान के निकाह बारे बातचीत का प्रोग्राम बन गया।

सी.आर.पी.एफ. में सब इंस्पैक्टर था मुख्य आरोपी 
गर्ग ने बताया कि मुख्य आरोपी जामिन खान सी.आर.पी.एफ. में सब इंस्पैक्टर था। वह वर्ष 1982 में मैडीकल पैंशन पर आया था। मैडीकल आधार पर पैंशन आने के बाद क्रिमिनल कैटेगरी में सक्रिय होने के बाद इसकी वर्ष 1997 में पैंशन बंद हो गई। इसके उपरांत जामिन के संबंध सुक्खा काहलवां गैंग के साथ हो गए और काहलवां इसके घर ठहरता रहा। इसने गैंग के साथ मिलकर जालंधर, फतेहाबाद, सिटी टोहाना में वारदातें की, जिस संबंधी मुकद्दमे दर्ज हैं। 

बेटे के निकाह की करने जा रहे थे बातचीत
वह अपने लड़के आदिल खान, भाई सौकीन खान और भतीजे साहरुख खान के साथ उक्त कार में अफीम वाला थैला और 2 मिठाई के डिब्बे रखकर समराला चौक लुधियाना में अपने लड़के आदिल खान के निकाह की बातचीत करने के लिए जा रहे थे। जहां से इसने यह अफीम एयरपोर्ट रोड जीकरपुर में किसी चालक सिंगारा सिंह द्वारा बहादर सिंह सरपंच गांव मट्टरां को देनी थी। इस दौरान उक्त सभी को काबू किया गया।

swetha