3 किलो भुक्की सहित 1 काबू

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 10:05 AM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): पुलिस ने एक व्यक्ति को 3 किलो भुक्की सहित गिरफ्तार करते हुए थाना सिटी-2 बरनाला में केस दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए सहायक थानेदार धर्मपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गरचा रोड बरनाला पर स्थित एफ.सी.आई. गोदामों समीप मौजूद थे तो एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसे 3 किलो भुक्की सहित गिरफ्तार किया। उक्त व्यक्ति की पहचान सुमित कुमार वासी आलमगीर जिला लुधियाना के रूप में हुई।   
 

swetha