पूर्व सैनिक का कातिल गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 04:04 PM (IST)

शेरपुर(सिंगला):अलाल रोड पर पानी की बारी को लेकर हुए कत्ल में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मृतक पूर्व सैनिक हरबंस सिंह का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम होने उपरांत शेरपुर में कर दिया गया। 

थाना शेरपुर के इंचार्ज चौधरी मनोज कुमार गोरसी ने बताया कि पूर्व सैनिक हरबंस सिंह वासी शेरपुर के कत्ल संबंधी मलकीत सिंह पुत्र चन्नण सिंह वासी कालाबूला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के लड़के के बयानों के आधार पर थाना शेरपुर में केस दर्ज किया गया है। 
 

swetha