13 वर्षीय गूंगी बच्ची से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 09:10 AM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस ने 13 वर्षीय गूंगी बच्ची से दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके थाना मूनक में केस दर्ज किया है। महिला थानेदार अमनदीप कौर ने बताया कि पीड़ित बच्ची की माता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसकी 13 वर्षीय लड़की जन्म से ही गूंगी है और इशारों में ही बातचीत करती है, जिसे मुद्दई अच्छी तरह समझती है। 

गत 6 जुलाई की सुबह करीब 9.30 बजे मुद्दई की लड़की शौच करने गई थी, जो काफी समय के बाद भी घर वापस नहीं आई। जब मुद्दई अपनी लड़की की तलाश की तो वहां बने एक कमरे में उसकी लड़की के रोने की आवाजें आ रही थीं। जब मुद्दई उक्त कमरे में गई तो देखा कि आरोपी सतनाम सिंह उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था। शोर मचाने पर आरोपी मुद्दई को धकेलते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुद्दई के बयानों की जांच करने के उपरांत आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार करते हुए अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

swetha