पुलिस के हाथ लगी सफलता, धोखाधड़ी के मामले में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2023 - 05:49 PM (IST)

तपा मंडी (गर्ग, शाम): तपा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक भगौड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. बरनाला संदीप मलिक के निर्देश पर डी.एस.पी. तपा डॉ. मानवजीत सिंह सिद्धू और एस.एच.ओ. गुरविंद्र सिंह के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान एक भगौड़े को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार राजवीर सिंह उर्फ ​​राज निवासी गली 5 निवासी ने संजीव कुमार के साथ धोखाधड़ी की थी। उसे अदालत ने पीओ घोषित किया था। अब पुलिस ने राजवीर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर सहायक थानेदार गुरमेल सिंह, हवलदार अमनिंदर सिंह, सिपाही गुरमेल सिंह आदि मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash