चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुए युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 05:51 PM (IST)

भवानीगढ़, (विकास) : गांव मुंशीवाला में बंद पड़े एक घर के अंदर चोरी की नीयत से दाखिल हुए 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। इस संबंधी मनजीत कौर पत्नी निर्मल सिंह वासी नाभा ने पुलिस को बताया कि बीते दिन वह अपने पति सहित अपने जद्दी घर मुंशीवाला गए थे। उसने बताया कि जब वह घर का ताला खोलकर अंदर गए तो गांव के ही दो लोग कर्मजीत सिंह उर्फ अमना और कुलजीत सिंह उर्फ काका उनके घर के अंदर घुसे हुए  थे, जिनकी उसके पति ने वीडियो भी बना ली। इसके बाद दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News