बिजली कर्मचारियों ने गेट रैली कर मैनेजमैंट के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 03:08 PM (IST)

धूरी (जैन): पी.एस.ई.बी. इम्प्लाइज ज्वाइंट फोरम पंजाब के आमंत्रण पर मंडल कमेटी के समूह बिजली कर्मचारियों द्वारा सांझे तौर पर एक गेट रैली की गई। इस रैली की अध्यक्षता जोगा सिंह लांगडिय़ा, दलवीर सिंह घन्नौर, स्वर्ण सिंह धूरा तथा केहर सिंह द्वारा सांझे तौर पर की गई। इस मौके पर कर्मचारियों ने पावरकाम की मैनेजमैंट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया।

रैली में कर्मचारी नेताओं ने बकाया रहती डी.ए. की किश्तें तथा पिछले 22 महीनों के डी.ए. का बकाया देने, मृतकों के वारिसों को पहल के आधार पर नौकरी देने, बिना शर्त 23 वर्षीय प्रोफीसैंसी पदोन्नति पद स्केल का लाभ देने, पुरानी पैंशन स्कीम लागू करने, 2011 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को कनैक्शन देने के अलावा मानी जा चुकी मांगों को फौरन लागू करने की मांग की। इस मौके पर अन्यों के अलावा हरदेव सिंह, अमरजीत सिंह अमन, जरनैल सिंह, जसपाल सिंह, बलविंद्र सिंह, लखवीर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, रत्न सिंह तथा गुरपाल सिंह आदि भी मौजूद थे।

bharti