सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 05:40 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): 2 विभिन्न सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 3 व्यक्ति घायल हो गए। इस संबंधी जानकारी देते थाना बरनाला के पुलिस अधिकारी सतगुरू सिंह ने बताया कि पुलिस पास राजीव कुमार ने ब्यान दर्ज करवाए कि मैं ट्राईडैंट फैक्टरी में काम करता हूं। मेरे साथ रामचरण व अशोक कुमार भी काम करते है। कल रात हम अपनी शिफ्ट खत्म करके बरनाला को वापिस आ रहे थे। रामचरण व अशोक कुमार साइकिल पर थे। जब रामचरण व अशोक कुमार पैट्रोल पंप समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तारी कार ने उनके साइकिल में टक्कर मारी। जिस कारण दोनों व्यक्ति घायल हो गए। मुदई के ब्यानों पर अज्ञात ड्राईवर विरूद्ध केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इसी तरह से थाना बरनाला के पुलिस अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पास सतनाम सिंह ने ब्यान दर्ज करवाए कि मैं व मेरा साथी सतनाम सिंह रेलवे स्टेशन हंडिआया से खाली होकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव को जा रहे थे। जब हम गांव जोधपुर के कट के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने हमारे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी व हमें नीचे फैंक दिया। हमें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां सतनाम सिंह वासी भोतना को डाक्टरों ने मृतक करार देे दिया। मुदई के ब्यानों पर अज्ञात ड्राईवर विरूद्ध केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Mohit