मैरिज पैलेस में विवाह समारोह के दौरान चली गोली

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 03:31 PM (IST)

धूरी (संजीव जैन): धूरी-संगरूर रोड़ पर स्थित एक मैरिज पैलेस में गत दिवस एक विवाह समारोह में गोली चलने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुक्सान होने से बचाव रह गया।

इस सबंधी थाना सदर धूरी में हरदीप सिंह निवासी मूलोवाल द्वारा दर्ज करवाए गए मामले के अनुसार गत दिवस उक्त पैलेस में उसके ताया के लड़के की शादी की पार्टी रखी हुई थी। विवाह में आर्कसैटरा भी लगा हुआ था। इस दौरान किसी नामालूम व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल निकाल कर डांस कर रहे व्यक्तियों पर तान दी और गोली चला दी। उक्त गोली पैलेस की छत में जा लगी और इससे पैलेस की छत का नुक्सान हो गया। उक्त नामालूम आरोपी शोर मचने पर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा इस मामले में नामालूम आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।

Mohit