जेल में लड़ाई झगड़ा करने पर 6 हवालातियों, कैदियों विरूद्ध केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 06:12 PM (IST)

संगरूर (विवेक सिंधवानी,गोयल): जिला संगरूर जेल में लड़ाई झगड़ा करने पर पुलिस ने 6 हवालातियों कैदियों विरूद्ध केस दर्ज किया है। जानकारी देते थाना सिटी 1 संगरूर के पुलिस अधिकारी चमकौर सिंह ने बताया कि संगरूर जेल के सहायक सुप्रीडैंट ने एक लिखती शिकायत दर्ज करवाई कि गुरपाल सिंह, संदीप सिंह, सुखचैन सिंह, दारा सिंह वासी सुनाम, विक्की सिंह वासी सुनाम ने संगरूर जेल में लड़ाई झगड़ा किया। उनकी शिकायत पर उक्त व्यक्तियों विरूद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mohit