संगरूर में लावारिस भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 04:05 PM (IST)

संगरूर (विवेक सिंधवानी,गोयल): शहर में लावारिस भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ थाना चीमां में मामला दर्ज कर लिया है।

इस बावत थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि मुदई बहादर सिंह वासी चीमां ने पुलिस को ब्यान दर्ज करवाए कि गांव के वार्ड नंबर 9 की रूढिय़ों पर एक कुत्ता भ्रूण को घसीट रहा था। जो कि किसी औरत ने गर्भपात करवाया लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Anjna