ससुरालियों की तरफ से परेशान महिला ने विषैली चीज निगल कर की आत्महत्या

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 10:03 AM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): ससुराल परिवार द्वारा दहेज लाने की मांग से दुखी होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पति व उसके पारिवारिक मैबरों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना लहरा के पुलिस अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि मेरी बहन गगनदीप कौर की शादी सुखपाल सिंह उर्फ जस्सी वासी लहरा के साथ हुई थी। 15 दिसम्बर 2018 को मेरी बहन का मुझे फोन आया कि मेरा ससुराल परिवार मुझे दहेज लाने के लिए परेशान कर रहा है जिससे मैंने विषैली चीज निगल ली है। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सतनाम सिंह के बयानों के आधार पर सुखपाल सिंह, उसके भाई सोनी सिंह व उसकी बहन अमन कौर के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।  

swetha