14 फरवरी को घर से बिना बताए गया था नौजवान, लौटा इस हाल में

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 01:50 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): गांव सहजड़ा के एक मजदूर परिवार से संबंधित नौजवान द्वारा मानसिक परेशानी के चलते गत दिवस नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने के 5 दिन बाद उसका शव मिला। जलालदीवाल चौकी के इंचार्ज सब इंस्पैक्टर जसवीर सिंह बुट्टर ने बताया कि मृतक जगसीर सिंह (25) सहजड़ा जोकि मानसिक तौर पर परेशान रहता था जोकि 14 फरवरी को घर से बिना बताए चला गया था।

जांच उपरांत पता चला कि उसने बठिंडा ब्रांच दद्धाहूर नहर के पुल से छलांग लगा दी थी। उसका शव 19 फरवरी को कालसां के नहर वाले पुल के नीचे से पारिवारिक मैंबरों द्वारा पहचान करने पर पुलिस की हाजिरी में निकाला गया। मृतक जगसीर सिंह के दादा गुरदेव सिंह के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है। 
 

Anjna