नहर में डूबने से 2 युवकों की मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 12:52 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): 2 विभिन्न घटनाओं में नहर में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। उनकी लाशों को आज नहर में से निकाला गया। जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी महल कलां चक्क के पुल के पास मछलियों को 16 अगस्त को आटे की गोलियां डालने गया था तथा वह अचानक ही नहर में गिर गया। आज उसकी लाश को नहर में से निकाला गया।  

एक अन्य मामले में गांव चुंघा के नजदीक नहर से एक युवक की लाश मिली है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना टल्लेवाल के पुलिस अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि गांव विधाते के सरपंच अंग्रेज सिंह ने सूचना दी कि चुंघा नहर पुल के  नजदीक एक युवक की लाश तैर रही है। सूचना के आधार पर युवक की लाश को नहर में से निकालकर सिविल अस्पताल बरनाला में रखा गया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News