UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2017 के परिणाम घोषित

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 10:47 AM (IST)

धूरी (शर्मा): यू.पी.एस.सी. सिविल सर्विस के 2017 में घोषित परिणाम में से धूरी की रूबीना गोयल आई.ए.एस. बनी। उन्होंने 900 सिलैक्ट किए हुए आई.ए.एस. में से 312वां रैंक प्राप्त किया। रूबीना गोयल ने बताया कि उसे शुरू से ही कुछ बनने की इच्छा थी। उसने +1 व +2 की शिक्षा गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। उसके पिता सुरेश कुमार भंडारी जोकि पेशे से कारोबारी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी प्रतिदिन ‘पंजाब केसरी’ में अच्छे रैंक प्राप्त करने वाले बज्जों की लगी तस्वीरें देखा करती थी जिसे देख उसमें भी कुछ करने का जज्बा पैदा हो गया। आज उसने अपने इस जज्बे को पूरा किया और स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। 

Anjna