आखिर क्यों एक बार फिर हलका संगरूर के लोगों के देनी पड़ेगी वोट

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 12:07 PM (IST)

जीरकपुर (मेशी): पंजाब आम आदमी पार्टी की जीत के बाद पंजाब के सी.एम. उम्मीदवार भगवंत मान के घर बधाई का तांता लगा हुआ है। वहीं इस बीच देश के संविधान के अनुसार एक व्यक्ति लोकसभा और विधानसभा में एक साथ दोनों पदों पर नहीं रह सकता है। अब इसके लिए लोकसभा या फिर विधानसभा में से एक सीट चुनी जा सकती है। विजेता उम्मीदवार को दोनों में से एक सीट से इस्तीफा देना पड़ता है। अब भगवंत मान धूरी हलके से चुनाव जीते हैं। वहीं दूसरी तरफ हलका धूरी लोकसभा हलका संगरूर में आता है, जहां से आप के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान ही सांसद हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए भगवंत मान से जुड़े कुछ अनकहे-अनसुने किस्से

वह जल्द लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे इसलिए हलका संगरूर के हलके में लोकसभा चुनाव फिर होंगे। हलका संगरूर के करीब 15 लाख वोटरों को फिर मतदान करने का मौका मिलेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash