19 पेटी अवैध शराब बरामद, आरोपी फरार

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 05:22 PM (IST)

धूरी (संजीव जैन):धूरी पुलिस ने 19 पेटी अवैध शराब बरामद की है। 
 

जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार सुखचैन सिंह पुलिस पार्टी सहित चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक सैंटरो कार जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। वह पुलिस को देखकर अपनी कारछोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने इस कार में से 19 पेटी (228 बोतलें) अवैध शराब ठेका देसी बरामद की हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर धूरी में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
 

Punjab Kesari