सोने की चेन छीनने की कोशिश कर रहे लुटेरों को महिला ने जड़े थप्पड़, हुए फरार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 10:58 AM (IST)

भवानीगढ़ (कांसल): स्थानीय शहर में घूम रहे मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने आज सुबह एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया और महिला ने लुटेरों को थप्पड़ जड़कर अपना बचाव करने का समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय अनाज मंडी के पीछे रहने वाले विन्नी कुमार ने उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह जब उनकी पत्नी घर का सामान खरीदने के लिए स्कूटर से घर से बाहर निकल रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 2 अज्ञात लुटेरों ने उसके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की तो उसकी पत्नी ने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया और लुटेरों का पूरी मुस्तैदी से मुकाबला कर उनकी मारपीट शुरू कर दी।

महिला के शोर करने पर लुटेरे भागने में सफल हो गए। उन्होंने घटना की शिकायत मंडल के डी.एस.पी. को दी और मांग की कि शहर में घूम रहे इन लुटेरों पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। मिली जानकारी के अनुसार इन लुटेरों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस शहर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच कर रही है। स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष हनी कांसल ने भी शहर में घूम रहे इन लुटेरों की सी.सी.टी.वी. में कैद हुई तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए क्षेत्र के लोगों से सुचेत होने और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना देने की अपील की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash