2 महिलाओं सहित 5 काबू

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 01:02 PM (IST)

खनौरी (हरजीत): बीती 6 और 7 अक्तूबर की मध्य रात्रि को थाना खनौरी अधीन पड़ते गांव गुलाड़ी में जलाकर मारे गए नौजवान के केस में खनौरी पुलिस ने 2 महिलाओं व 3 पुरुषों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना खनौरी में एस.एच.ओ. खनौरी लखविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक फिरोज खान के पिता ने पुलिस को दर्ज करवाए अपने बयान मे बढ़ौतरी करते हुए बताया कि सत्यवान की पत्नी कांता देवी और उसकी लड़की सुमन भी फिरोज खान के कत्ल में शामिल थी।

केस दर्ज होने के बाद में अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। केस में कार्रवाई करते आरोपी सत्यवान पुत्र लछमण दास, उसकी पत्नी कांता देवी, उसकी लड़की सुमन, नरसी राम और रोशन लाल को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि हमने फिरोज खान का कत्ल किया है। थाना प्रमुख ने बताया कि गिरफ्तार किए सभी आरोपियों को मूनक कोर्ट में पेश किया जाएगा व रिमांड हासिल करके आगे पड़ताल की जाएगी। 

bharti