2019 का वर्ष जिला बरनाला पुलिस के लिए रहा उपलब्धियों भरा

punjabkesari.in Saturday, Dec 28, 2019 - 10:34 AM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): जिला बरनाला पुलिस के लिए 2019 का वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है। इस संबंधी एस.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुल 1171 मुकद्दमे दर्ज करके 2203 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन कुल 179 केस दर्ज किए गए व 356 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 10 किलो 535 ग्राम अफीम, 7 क्विंटल 68 किलो 700 ग्राम भुक्की, 8,49,444 नशीली गोलियां, 38,400 कैप्सूल, 14 किलो 310 ग्राम सुलफा बरामद किया गया। एक्साइज एक्ट अधीन 344 मुकद्दमे दर्ज करके 426 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 16,373 लीटर 555 मिलीलीटर देसी शराब, 1678 लीटर 874 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई व अवैध शराब 215 लीटर 225 मिलीलीटर, चालू भट्ठियां 6, लाहन 3270 लीटर बरामद की गईं।

आर्म्ज एक्ट अधीन कुल 11 केस दर्ज करके 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया व उनके पास से 22 पिस्टल, 1 बंदूक, 65 कारतूस बरामद किए गए। 22 अदालती व इश्तिहारी भगौड़े गिरफ्तार किए गए। कुल 4636 दर्ख्वास्तें आईं जिनमें से 3225 दर्ख्वास्तों का निपटारा किया गया। इसके अलावा 3 ब्लाइंड मर्डर ट्रेस किए गए। 
इनके इलावा अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां
1. गुरजीत सिंह सहजड़ा 21 जनवरी 2017 को घर से चला गया था जो वापस नहीं आया। मुकद्दमे बारे पता लगा कि गुरमीत सिंह वासी नथोवाल व हरविन्द्र सिंह वासी तलवंडी ने मुद्दई के भाई को मोटर पर बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी, यह मुकद्दमा पुलिस द्वारा ट्रेस किया गया।   
2. महलकलां छीनीवाल रोड पर बहादर सिंह का सोते समय उसके फार्म में कत्ल कर दिया गया था। इस मुकद्दमे को भी ट्रेस करके गुरप्रीत सिंह व जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया। 
3. 15 नवम्बर 2019 को गुरमेल सिंह वासी भगतपुरा मौड़ की लाश पखो कैंचियां में बेआबाद प्लाट में से मिली थी। उसका भी सुराग लगाकर आरोपी जगत राम वासी मौड़ भगतपुरा को गिरफ्तार किया गया। 
4. 26 जनवरी, 2019 को जुवेनाइल थाना धनौला की पुलिस पार्टी ने आरोपी को काबू करके उनके उनसे 5 मोटरसाइकिल व 2 मोबाइल फोन बरामद किए। 
5. 25-26 जनवरी की रात को नायब गन हाऊस तपा में से रात समय अज्ञात बदमाशों द्वारा सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में असला चोरी कर लिया था। सी.आई.ए. स्टाफ बरनाला के इंचार्ज बलजीत सिंह व थाना तपा की पुलिस पार्टी द्वारा सांझे तौर पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को ट्रेस करके सुराग लगाकर 4 आरोपियों को 29 जनवरी 2019 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गन हाऊस में से चोरी किया गया असला 8 बंदूकें, 1 रिवाल्वर, 1 पिस्टल, 187 कारतूस, 2 चोरी के मोटरसाइकिल, 15 हजार नकदी व सेंध लगाने वाले लोहे के तैयार किए यंत्र, हाथों के दस्ताने आदि बरामद किए गए।    
6. 13 नवम्बर, 2019 को इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ बरनाला ने असले के बल पर गाड़ियां छीनने, ठेके व पैट्रोल पंपों से पैसों की लूटपाट करने, कत्ल/इरादा कत्ल व अन्य क्रिमिनल केसों में भगौड़े आरोपियों को काबू करते समय आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस पार्टी द्वारा संक्षेप मुकाबले में 4 आरोपियों को काबू करके उनके पास से 4 पिस्टल, 18 कारतूस व एक कार बरामद की गई।    

सामाजिक गतिविधियों में विशेष भूमिका निभाई बरनाला पुलिस ने 
एस.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि बरनाला पुलिस द्वारा सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। गांवों की पंचायतों के सहयोग से वालीबाल लीग के मुकाबले करवाए गए, जिसमें 6 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी लीग भी करवाई गई जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया। गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के संबंध में जिला स्तरीय सैमीनार करवाया गया। स्कूलों में जाकर छात्रों को क्राइम संबंधी जागरूक किया। आने वाले दिनों में एम.पी. लैंड में से फंड हासिल करके तपा, महलकलां व भदौड़ में वायरलैस कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस लाइन स्थापित करने के लिए जगह का चुनाव किया जा रहा है। जिला स्तर पर फॉरैंसिक व फिंगर प्रिंट लैब स्थापित की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News