पतंग उड़ा रहे 12 वर्षीय बच्चे पर व्यक्ति ने चलाई गोलियां

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 10:23 AM (IST)

बटाला (बेरी): बटाला में पतंग उड़ा रहे एक 12 वर्ष के बच्चे पर एक शराबी व्यक्ति द्वारा गोलियां चला देने का मामला सामने आया है। इस हमले के चलते बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। इस संबंधी थाना सिविल लाईन के एस.एच.ओ. जसपाल सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। पारिवारिक मैंबर जो भी बयान दर्ज करवाएंगे है, उसके आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः  15 साल के लड़के के साथ पतंग उड़ाते समय हुआ हादसा, सदमे में परिवार

इस संबंधी घायल बच्चे सुमित पुत्र जसवंत कुमार निवासी मालवे की कोठी के चाचा विपन कुमार ने बताया कि बीते दिन दोपहर के समय उसका भतीजा सुमित गली में पतंग उड़ा रहा थी। इतने में गली में रहते व्यक्ति, जिसने शराब पी रखी थी उसने पिस्तौल से 2 गोलियां उसके भतीजे पर चला दीं। उन्होंने कहा कि पहली गोली से उसका भतीजा बच गया, जबकि दूसरी गोली उसकी टांग में लगी। इसके बाद बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस संबंधी उन्होंने थाना सिविल लाईन की पुलिस को सूचित कर दिया है। उनकी किसी के साथ कोई भी दुशमनी नहीं है। फिलहाल गोली चलाने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News