गन्ने का रेट 350 रुपए तय करे पंजाब सरकार

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 08:19 PM (IST)

बटाला (स.ह.): भारतीय किसान यूनियन मान के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुपिन्द्र सिंह मान, अध्यक्ष बलदेव सिंह, महासचिव गुरबचन सिंह बाजवा और जिलाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह काहलों ने प्रैस नोट के जरीए बताया कि हरियाणा सरकार ने गन्ने का रेट 350 प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि पंजाब सरकार पंजाब में इससे कम रेट तय करके किसानों से धोखा कर रही है।

उन्होंने पंजाब सरकार से पुरजोर मांग की कि जब दोनों प्रांतों में फसल तैयार करने का खर्चा एक जैसा है तो फिर पंजाब में गन्ने का रेट कम क्यों लगाया जा रहा है। उन्होंने सरकार को पंजाब में भी गन्ने का रेट 350 रुपए करने की मांग की। उन्होंने सरकार से अपील की कि प्रांत में सहकारी और प्राइवेट गन्ना मिल एक समय चलाई जाए, क्योंकि इस समय प्राइवेट गन्ना मिल चल पड़ी है, जबकि सहकारी गन्ना मिल में अभी पेराई शुरू नही हुई।

Tania pathak