गर्भवती महिला के कत्ल मामले में 2 कथित आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 10:25 AM (IST)

भगता भाई (ढिल्लों): स्थानीय थाने के एस.एच.ओ. राजिंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस ने 2 सालों बाद दुष्कर्म उपरांत एक महिला के कत्ल में शामिल 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफला हासिल की है।जानकारी अनुसार गांव भोडीपुरा में एक गर्भवती महिला से दुष्कर्म उपरांत हुए कत्ल के मामले में स्थानीय पुलिस को उक्त कथित आरोपियों की तलाश थी।

स्थानीय थाना के इंस्पैक्टर राजिंद्र कुमार ने बताया कि जुलाई 2014 को गांव भोडीपुरा की एक गर्भवती महिला से दुष्कम करने उपरांत उसका कत्ल कर उसके शव को खेतों में फैंक दिया था। इस मामल संबंधी पुलिस द्वारा 3 कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें से एक कथित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जबकि 2 व्यक्ति फरार होने में सफल हो गए थे। वे आरोपी अब एक शादी में शामिल होने के लिए गांव में आए थे।

इस संबंधी सूचना मिलने पर एस.आई मलकीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी द्वारा छापामारी कर कथित आरोपियों हरमेश सिंह गोरा व जसपाल सिंह पाला वासी भगता भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अनुसार अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

Vatika