भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार, केस दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 05:51 PM (IST)
बठिंडा (विजय): थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने 2 कार सवारों को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है जबकि सिटी रामपुरा पुलिस ने भी एक आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सीआईए-1 ने सूचना के आधार पर इन्कम टैक्स दफ्तर के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को शक के आधार पर रोका जिसमें आरोपी हरप्रीत सिह पुत्र दर्शन सिंह व हरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी रामपुरा सवार थे। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान उसमें से 12 पेटी शराब हीर सौंफी व 3 पेटी पंजाब खासा की बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इसी प्रकार थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने अनाज मंडी महिराज से आरोपी रविंदर सिंह निवासी महिराज को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 20 लीटर लाहन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

