हेरोइन व नशीले कैप्सूलों सहित 9 गिरफ्तार, केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 06:11 PM (IST)

बठिंडा (विजय): जिला पुलिस ने अलग अलग जगहों से हेरोइन व नशीले कैप्सूलों सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस ने बहिमण से आरोपी संदीप कुमार को 8.79 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना नथाना पुलिस ने चमकौर सिंह निवासी धन सिंह खाना को 31 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में भगता भाईका पुलिस ने आरोपियों गुरचरन सिंह व राकेश कुमार निवासी कोठागुरू को 4.20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। 

इसी प्रकार थाना भगता पुलिस ने दयालपुरा भाईका से सिमरजीत सिंह निवासी आदमपुरा को 1.50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इधर, थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी सतपाल सिंह निवासी बठिंडा को 150 कैप्सूल प्रैगाबलिन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने अनूप नगर से आरोपी जबरजंग सिंह निवासी जीवन सिंह वाला को 180 कैप्सूल प्रैगाबलिन सहित गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में थाना संगत पुलिस ने गांव पथराला से आरोपियों लखविंदर सिंह व अमृतपाल सिंह निवासी फल्हड़ को 45 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिए हैं व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News