हेरोइन व नशीले कैप्सूलों सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 04:06 PM (IST)
बठिंडा (विजय): जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हेरोइन व नशीले केप्सूलों सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना नथाना पुलिस ने कल्याण सद्दा से आरोपी अंग्रेज सिंह निवासी कल्याण सुक्खा को 5.47 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। इसी प्रकार भगता भाईका पुलिस ने मलूका से आरोपी अर्शदीप सिंह निवासी भगता को 1.50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना फूल पुलिस ने राइया से आरोपी दविंदर सिंह को 2 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
इधर सिटी रामपुरा पुलिस ने बस स्टैंड से आरोपियों जगरूप लाल, लब्बू व सुखचैन सिंह निवासी रामपुरा को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 300 कैप्सूल प्रीगैबलिन के बरामद किए। इसी प्रकार बालियांवाली थाना पुलिस ने 3.10 ग्राम हेरोइन सहित के.दीप सिंह निवाी खोखर को गिरफ्तार किया। थाना मौड़ पुलिस ने मौड़ कलां से आरोपी बग्गा सिंह निवासी घुम्मण कलां को 5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना संगत पुलिस ने पथराला से आरोपी गुरप्रीत सिंह को 7 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं व अगली कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

