सावधान: बठिंडा में लिफ्ट देने के बहाने लोगों को लूटने वाला गिरोह सक्रिय

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 10:20 AM (IST)

बठिंडा(विजय): शहर में एक ऐसा गिरोह पिछले लंबे समय से सक्रिय है जो उच्च घराने की वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गहने लूटकर फरार हो जाता है। इस गिरोह में 2-3 महिलाएं व एक कार चलाने वाला पुरुष होता है जो रास्ते में जा रही महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाता है व उन्हें बेहोश कर पहने जेवरात उतार लेता है। ऐसी दर्जनों घटनाएं होने के बावजूद भी यह गिरोह पुलिस के हाथ नहीं लगा जबकि पुलिस को इस गिरोह संबंधी सबूत भी मिल चुके हैं। शहर के मुख्य मार्ग पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में पुलिस ने उनकी फुटेज लेकर गिरोह के कुछ लोगों की पहचान तो कर ली है लेकिन पकड़ से अभी दूर हैं। इन वारदातों को दिया जा चुका है अंजाम

अध्यापिका भी बन चुकी  है शिकार  
कुछ महीने पहले बङ्क्षठडा से रामपुरा जाने वाली अध्यापिका भी इसका शिकार बन चुकी है। रामपुरा स्कूल से बस स्टैंड की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है। स्कूल से छुट्टी के बाद जैसे ही अध्यापिका धूप में बस स्टैंड की ओर निकली तभी एक कार उसके पास आकर रुकी और उन्हें लिफ्ट देने का बहाना बनाकर कार में बिठा लिया। चिलचिलाती गर्मी में कार में बैठते ही राहत महसूस होती है, इसी दौरान कार में बैठी अन्य महिलाएं उसके गले से सोने की चेन उड़ाने में सफल हो जाती हैं। 

बुजुर्ग दम्पति को भी गिरोह ने बनाया निशाना  
पंजाब रोडवेज से रिटायर्ड हुए बुजुर्ग दम्पति को भी इस गिरोह ने निशाना बनाया और महिला से सोने की चूडिय़ां लेकर फरार हो गए। उक्त दम्पति को इस गिरोह ने जान-पहचान का हवाला दिया, बाद में कार में लिफ्ट दी, फिर नशीला पदार्थ सुंघाया व उनके गहने लेकर फरार हो गए। 

55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी बनाया निशाना
10 जुलाई को दवा लेकर वृद्ध महिला सुरजीत कौर भट्टी (55) रोड पर गुजर रही थी, को भी इस गिरोह ने निशाना बनाया। लिफ्ट के बहाने उसके सोने के कंगन ही उड़ा लिए। 
डबवाली निवासी पीड़िता अपनी बहन के साथ एक निजी अस्पताल में दवा लेने गई थी उसके बाद वह टैस्ट के लिए एक स्कैङ्क्षनग सैंटर में गई। वापसी में एक कार आकर रुकी जिसमें 2 महिलाएं कार से उतरीं व महिला को गले लगाने लगीं। महिला से जान-पहचान का नाटक कर उन्होंने लिफ्ट देकर कार में बिठाया व इसी दौरान उसे कोई नशीला पदार्थ दिया और हाथों से सोने के कंगन उड़ाकर फरार हो गए। 

विमला देवी की भी सोने की चूडिय़ां उड़ाईं
ऐसी ही एक घटना 25 जून की है। 76 वर्षीय विमला देवी को भी लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया और उसकी सोने की चूडिय़ां लूटकर यह गैंग फरार हो गया। पीड़ित भुच्चो मंडी के पास एक बड़े अस्पताल में अपनी जांच करवाने गई थी। वापसी पर वह बस का इंतजार कर रही थी तभी इस गिरोह की कार उसके पास रुकी जिसमें दो महिलाएं व एक पुरुष था। उन्होंने लिफ्ट की पेशकश की और बाद में उलटी का बहाना बनाकर महिला को कार से उतारा और फरार हो गए। थोड़े समय बाद धीरे-धीरे जब महिला सामान्य हुई तो देखा उसकी चूडिय़ां गायब थीं। पुलिस को शिकायत के बावजूद भी उसके गहने वापस नहीं मिले। 

swetha