अकालियों ने पंजाब को लूट कर किया कंगाल: सुखजिंद्र

punjabkesari.in Monday, Jan 07, 2019 - 10:54 AM (IST)

बरेटा/मानसा (जस्सल): अगर सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम मजीठिया को कांग्रेस सरकार बनने पर तुरंत जेल में फैंका होता है तो आज यह कैप्टन अमरेंद्र सिंह को एक अ‘छा मुख्यमंत्री कहने से संकोच नहीं करते परन्तु आज यह सबसे बढिय़ा काम करने वाले कैप्टन अमरेंद्र सिंह को निकम्मा मुख्यमंत्री कह कर पंजाबियों में अपना अक्ष खराब कर रहे हैं, क्योंकि पंजाब के लोग अब भली-भांति जान चुके हैं कि अकाली सरकार समय बादल परिवार ने पंजाब को लूटकर कंगाल कर दिया। इस बात का प्रकटावा आज ग्रीनलैंड डे बोॄडग पब्लिक स्कूल बरेटा के वार्षिक ईनाम बांट समागम में पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने किया। उन्होंने कहा कि अकालियों ने अपने राज समय भू-माफिया, माइङ्क्षनग, ट्रांसपोर्ट माफिया, केबल माफिया आदि के गिरोह बना कर पंजाब को लूट कर कंगाल कर दिया। जिस कारण लोगों ने जिला परिषद व पंचायती चुनाव में भी अकाली दल को नकार दिया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के एच.एस. फूलका ने पहले विधायक पद से इस्तीफा देकर अपने हलके के लोगों के साथ पूरी तरह धोखा किया है और अब फूलका और सुखपाल सिंह खैहरा की तरफ से पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से इस्तीफा देने से पंजाब में ‘आप’ बिखर गई है और अब लोक सभा चुनाव दौरान पंजाब के लोग ‘आप’ और अकाली दल को नकारते हुए कांग्रेस को सभी सीटों पर जीत दिलाकर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए बढिय़ा रोल अदा करेंगे।

इस मौके उनके साथ पूर्व विधायक मंगत राए बांसल, कांग्रेस की हलका मानसा इंचार्ज डा. मनोज बाला बांसल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मैंबर कुलवंत राए सिंगला के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व वर्कर उपस्थित थे।

Vatika