नशीली शीशियां व हरियाणा शराब सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 06:35 PM (IST)

बठिंडा(विजय): पुलिस ने विभिन्न जगह से नशीली शीशियां व हरियाणा शराब बरामद कर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार थाना कैनाल कालोनी को सूचना मिली कि लाल सिंह बस्ती में एक व्यक्ति द्वारा नशीली दवाइयां बेची जा रही है। 

सहायक थानेदार मेजर सिंह ने लाल सिंह बस्ती में जसप्रीत सिंह के ठिकाने पर छापामारी कर 4 नशीली शीशियां व 40 गोलियां बरामद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। ऊधर, मौड़ पुलिस के हवलदार गुरचरन सिंह ने गांव राजगढ़ कुम्बे से कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर 9 बोतलें व गांव संदोहा से मेवा सिंह को गिरफ्तार कर 11 बोतलें हरियाणा शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट तहत मामला दर्ज कर कुलदीप सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया।

Vaneet