बेटे ने पिता के सिर पर मारा कुल्हाड़ा, घायल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 10:35 AM (IST)

गोनियाना(गोरालाल): गांव गोनियाना कलां में नशे की लत को पूरा करने के लिए बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता के सिर पर कुल्हाड़ा मारकर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव गोनियाना कलां का निवासी रेशम सिंह पुत्र कपूर सिंह जो कि पिछले काफी समय से नशे की लत को पूरा करने के लिए घर का सामान बेचने का आदी हो गया है, ने आज नशे की पूर्ति के लिए जैसे ही घर में रखा फ्रिज बेचना चाहा तो पिता कपूर सिंह ने ऐसा करने से रोका तो उसने अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़े से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पारिवारिक सदस्यों ने उसे सिविल अस्पताल गोनियाना में दाखिल करवाया।उक्त के रिश्तेदार ने बताया कि रेशम सिंह ने अपने नशे की पूर्ति के लिए गत दिनों घर का रसोई सिलैंडर भी बेच दिया, जिसकी शिकायत पुलिस स्टेशन नेहियांवाला में दर्ज करवाई गई थी।

उक्त रिश्तेदारों के अनुसार यदि पुलिस तुरंत रेशम सिंह के खिलाफ कार्रवाई करती तो शायद आज वह अपने पिता के ऊपर जानलेवा हमला न कर सकता। रेशम सिंह ने अपने ऊपर हुई शिकायत को लेकर अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़े से वार किया। उधर, गोनियाना अस्पताल के डाक्टरों ने किसी तरह घायल को बठिंडा में तबदील कर दिया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने रेशम सिंह के खिलाफ बनती कार्रवाई कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है। 

Vatika