लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता पर हुआ जानलेवा हमला

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 02:31 PM (IST)

मानसा(मित्तल): लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले गांव दानेवाला निवासी एक व्यक्ति पर कुछ नौजवानों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस संबंधी  एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने 4 नौजवानों के विरुद्ध इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार गांव दानेवाला निवासी लक्खा सिंह की लड़की कस्बा झुनीर में पढ़ती थी। इस दौरान एक नौजवान उसे परेशान करने लगा, जिसको लेकर लड़की के पिता ने उस लड़के को ऐसी हरकतें करने से रोकने की कोशिश की तो वह लड़का अपनी हरकतों से बाज न आया । इस पर उसने  अपनी लड़की को पढऩे से हटा लिया परन्तु उक्त लड़का फिर गांव दानेवाला में आकर लड़की को परेशान करने लगा।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर उक्त लड़के ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लड़की के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान जख्मी हुए बेबस पिता की शिकायत पर झुनीर पुलिस ने मनप्रीत सिंह, मनजिन्दर सिंह, लाभ सिंह और हरविन्दर सिंह वासियान झुनीर के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Vatika