बठिंडा में 1.74 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, पिता-पुत्र पर केस
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 04:03 PM (IST)
बठिंडा(विजय) : थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने एक फर्म के 2 पार्टनरों में हुए विवाद के बाद एक बाप-बेटे पर 1.74 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोपों में केस दर्ज किया है।
संजीव धींगड़ा निवासी रामपुरा ने पुलिस को बताया कि उनकी कारोबार में जगदेव सिंह निवासी रामपुरा के साथ पार्टनरशिप थी जिसमें बाद में दोनों अलग हो गए। इस दौरान गण्यमान्य लोगों की हाजिरी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था व जगदेव सिंह आदि ने उसके 1,74,41,662 रुपए देने थे लेकिन बाद में उक्त जगदेव सिंह व उसके लड़के हरप्रीत सिंह ने उसके उक्त पैसे नहीं दिए। ऐसा करके दोनों ने उसके साथ ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है

