अवैध रिश्ते से तंग आकर व्यक्ति ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 09:53 PM (IST)

तलवंडी साबो (मुनीश): तलवंडी साबो के गांव नथेहा में अवैध रिश्ते से तंग आकर एक नौजवान ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के ब्यानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार चार बेटियां व एक लड़के के पिता जनक राज (35) वासी नथेहा की 18 साल पहले पूजा रानी के साथ शादी हुई थी। 

मृतक की पत्नी पूजा रानी ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि एक लड़की के साथ उसके अवैध संबंध थे। जोकि उसे आधी जमीन अपने नाम करवाने के लिए बलैकमेल कर रही थी जिस कारण उसका पति परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते जनक राज ने कोई जहरीली दवा निगल ली। जिसे मानसा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सींगो पुलिस ने मृतक की पत्नी के ब्यानों पर किरना कौर वासी बठिंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News