व्हीकलों की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 08:21 PM (IST)

बठिंडा (विजय): जिले में बस व एक अन्य व्हीकल की टक्कर से दो महिलाओं की मौत होने का समाचार है। पहला हादसा संगत कलां में हुआ यहां शनिवार सुबह के वक्त छोटे हाथी की टक्कर से एक महिला की मृत्यु हुई है। उक्त हादसा उस समय हुआ जब रास्ते से जा रहे छोटे हाथी व्हीकल ने अचानक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस इस सबंधी धारा 174 तहत कार्रवाही कर रही है। 

जानकारी के अनुसार संगत कलां में सुबह सात बजे के करीब गांव की रहने वाली महिला बलजीत कौर पत्नी प्रीतम सिंह सड़क पर पैदल जा रही थी तभी पानी के कैंपर लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार छोटा हाथी व्हीकल ने महिला को जोरदार टक्कर मारी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इतने में वहां खड़े गांव वासियों ने घायल बलजीत कौर को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया यहां डॉक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया है। 

इस सबंंधी बात करने पर थाना संगत के प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि हादसा होने का कारण यह था कि व्हीकल में अचानक खराबी आ गई थी जिसके कारण उसकी रफ्तार अचानक तेज हो गई और महिला व्हीकल की चपेट में आ गई। मृतक के परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाही करवाने से इन्कार कर दिया है इस लिए पुलिस ने इस मामले में धारा 174 तहत कार्रवाही की है। वहीं दूसरी ओर भुच्चो मंडी में भी एक प्राईवेट बस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर भुच्चो की पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव चक्क राम सिंह वाला में रहने वाली महिला गोलो कौर को अचानक एक निजी कंपनी की बस ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद गोलो कौर को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई है। इसके बाद सूचना मिलने पर भुच्चो की पुलिस ने अज्ञात बस ड्राइवर को नामजद कर लिया है।

Mohit