मानसा में टूटा बांध, किसानों की कई एकड़ फसल तबाह

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 04:13 PM (IST)

मानसा: मानसा के गांव जवाहरके रजवाहे में 30 फुट दरार पड़ने से किसानों की 100 एकड़ फसल बर्बाद हो गई। इसके साथ ही पानी लोगों के घरों मे भी चला गया है। किसानों ने रोष जताते कहा कि हर साल बांध टूट जाता है फिर भी प्रशासन कोई स्थाई हल नहीं निकाल रहा। इस कारण हर साल उनकी फसल बर्बाद होती है। उनका कहना है कि उन्होंने नहर विभाग को भी सूचित किया है लेकिन अभी तक इस दरार को भरा नहीं गया। उन्होंने सरकार से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।

दूसरी ओर विभाग ने इसका कारण चूहों को बताया है। अधिकारियों के अनुसार चूहों द्वारा किनारों पर बिल बनाए जाने के कारण बांध टूट गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News