सी.आई.ए. ने अदालती छापेमारी के डर से हिरासत में लिए व्यक्ति छोड़े

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 10:50 AM (IST)

बठिंडा(विजय): सी.आई.ए.-1 ने गांव गहरी बुट्टर से गिरफ्तार किए 2 किसानों को जज साहिब के आने की सूचना मिलने पर छोडने का मामला सामने आया है। रिहा होने के बाद पीड़ितों ने जज साहिब सामने पेश होकर पुलिस अधिकारियों पर अवैध हिरासत में रखने के आरोप लगाए हैं। 

पीड़ित व्यक्तियों के भांजे रमनदीप सिंह निवासी बङ्क्षठडा ने बताया कि उसके मामा छिंद्र सिंह व बलविंद्र सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी गहरी बुट्टर खेतीबाड़ी का काम करते हैं। घर में मामा बीमार होने कारण वह घर ही बैठे थे। इसी दौरान सी.आई.ए.-1 के कुछ मुलाजिम आए और जबरदस्ती बलविंद्र सिंह व छिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर ले गए। पूछने पर भी उन्होंने गिरफ्तार करने का कारण नहीं बताया। 

इसके बाद वह सी.आई.ए.-1 में आए तो कर्मियों ने मिलने से मना कर दिया। उनके द्वारा तुरंत इसकी सूचना माननी सैशन जज को दी गई। जज साहिब के आने का पता चलते ही पुलिस  अधिकारियों ने उनको रिहा कर दिया। बलविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जज साहिब के आने की सूचना मिलने पर कर्मियों द्वारा जबरदस्ती दोनों को थाने से बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया गया और कुछ समय वह सी.आई.ए. के गेट समक्ष बैठे रहे। 

उक्त व्यक्तियों के खिलाफ उनके पास शिकायत आई थी कि दोनों व्यक्तियों ने बङ्क्षठडा के कुछ व्यक्तियों के साथ जमीन की खरीद को लेकर ठगी मारी है। इस संबंध में उक्त दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उनके द्वारा किसी भी व्यक्ति को अवैध हिरासत में नहीं रखा गया।’ -अमितपाल भाटी, इंचार्ज सी.आई.ए.-1 स्टाफ

swetha