लापता छात्राओं का सुराग न मिलने से पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे सवाल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 09:09 PM (IST)

बठिंडा(विजय): पिछले सात दिनों से बठिंडा से लापता 3 नाबालिग लड़कियों को बठिंडा पुलिस अभी तक ढूंढ नहीं पाई है, जबकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही वह लड़कियों को सही सलामत बरामद कर लेगी। 

सोमवार को 2 लड़कियों के परिजनों को एस.एस.पी. डॉ. नानक सिंह ने भरोसा दिया था कि वह काफी हद तक लड़कियों तक पहुंच गए हैं और जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा, लेकिन मंगलवार तक पुलिस ने उन्हें ढूंढने में नाकाम साबित हुई। बुधवार को लड़कियों के लापता हुए सात दिन हो जाएंगे, लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी लड़कियों के बारे में पुलिस को कोई सुराग न मिल पाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News