कर्ज से परेशान युवक ने जहरीली दवा निगली, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 09:44 AM (IST)

भाईरूपा (शेखर): नजदीकी गांव ढिपाली में कर्ज से दुखी एक युवक ने जहरीली दवा निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी देते हुए थाना फूल के प्रभारी मनमिंद्र सिंह ने बताया मृतक की पत्नी चरनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसका पति जरनैल सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी ढिपाली दिहाड़ीदार मजदूर था।

गांव में महिलाओं का ग्रुप बनाकर स्माल सेविंग बैंक वाले कुछ लोग कर्ज देते थे, जिनसे उन्होंने 4 लाख रुपए का कर्ज लिया था, जिसकी किस्त 25 हजार रुपए महीना थी। मजदूर परिवार होने के कारण वह कर्ज की किस्त चुकाने में अक्षम थे। इस कारण उसका पति परेशान रहने लगा। इसी परेशानी के चलते उसने कीटनाशक दवा निगल ली। हालत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल रामपुरा ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 2 छोटे बेटे छोड़ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News