उधार दिया पैसा वापस न मिलने पर व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 04:24 PM (IST)

गोनियाना(गोरालाल): शहर में गत दिन उस समय सनसनी फैल गई, जब शहर के एक व्यक्ति द्वारा दी गई रकम वापिस न मिलने पर उसने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाईड नोट  भी मिला है जिसमें रकम न मिलने का कारण बताया गया है। 

जानकारी अनुसार जसवीर सिंह (62) पुत्र गुरमुख सिंह ने गत सायं अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना नेहियांवाला पुलिस पहुंची।पुलिस को मृतक की जेब से एक खुदकुशी पत्र भी मिला है। जिसमें जसवीर सिंह ने शहर के ही दो भाईयों से 6 लाख 80 हजार रुपए न देने का कारण बताया गया है। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में अपनी आवाजा जरिए रिकार्डिंग कर उससे ली गई रकम वापिस न मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा भेज दिया है। 

पुलिस चौंकी इंचार्ज हरबंस सिंह ने मृतक के बेटे जसप्रीत सिंह के ब्यानों व मृतक की जेब से मिले सुसाईड नोट का संज्ञान लेते हुए अजैब सिंह (टोनी) व पुष्पिंद्रपाल सिंह (विक्की शाह) पुत्र बलवंत सिंह निवासी गोनियाना मंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News