कर्ज के कारण एक और किसान ने जहरीली वस्तु निगल कर की खुदकुशी

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 03:29 PM (IST)

मानसा(मित्तल): जिले के गांव मौजिया में कर्ज के दैत्य के पंजे में जकड़े एक गरीब किसान बिक्कर सिंह (27) पुत्र लाल सिंह ने जहरीली वस्तु खाकर खुदकुशी कर ली। सी.पी.आई. एम.एल. के सीनियर नेता का. राजविंद्र सिंह राणा, पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय नेता एडवोकेट बलकर्ण सिंह बल्ली व जिला महासचिव सुरजीत सिंह कोटधर्मू ने बताया कि किसान के परिवार के पास 4 एकड़ जमीन है।

उस पर बैंकों व अन्य कर्ज समेत 7 लाख रुपए के करीब कर्ज था। इस बार उसकी गेहूं की फसल का झाड़ भी अच्छा नहीं निकला। उस पर लगातार कर्ज बढऩे के कारण वह काफी परेशान रहता था, जिस कारण उसने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि उस पर चढ़ा सारा कर्ज माफ किया जाए, उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए व 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News