कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 11:35 AM (IST)

संगत मंडी (मनजीत): गांव भगवानगढ़ में कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह (30) पुत्र दर्शन सिंह के पास लगभग 5 एकड़ के करीब जमीन थी। हरबंस सिंह के पिता दर्शन सिंह की 4 वर्ष पहले बीमारी कारण मौत हो चुकी है।

पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी हरबंस सिंह पर आ गई। हरबंस ने अपनी बहन की शादी की जिस पर काफी पैसा लगा। हरबंस सिंह पर विभिन्न सरकारी संस्थाओं, आढ़तियों व बैंक का 8 लाख के करीब कर्ज था जिसको लेकर वह अक्सर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते हरबंस सिंह ने खेत जाकर जहरीली दवा निगल ली। 

पारिवारिक सदस्यों को पता चलने पर उसको इलाज हेतु बङ्क्षठडा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना संगत पुलिस के सहायक थानेदार मग्गर सिंह ने मृतक के चाचा जगसीर सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

Vatika