25 लाख कर्ज के चलते युवक ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 04:12 PM (IST)

तलवंडी साबो(मुनीश): गांव नंगला में भाकियू उगराहां एकता के ब्लाक अध्यक्ष बहत्तर सिंह नंगला के बेटे ने कर्ज के चलते जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। 

जानकारी अनुसार गांव नंगला में भाकियू उगराहां एकता के ब्लाक अध्यक्ष बहत्तर सिंह नंगला के बेटे सविंद्र सिंह के पास करीब 9 एकड़ जमीन है लेकिन उसकी जमीन को नहरी पानी लगता न होने कारण फसल बहुत बढिय़ा नहीं हो रही थी जिस कारण किसान का कर्जा बढ़ रहा था।

मृतक किसान पर 25 लाख रुपए का कर्ज था जिसमें करीब 8 लाख हाऊस फैड, 3 लाख पाइप लोन, 6 लाख की लिमिट, 5 लाख आढ़तिया, अढ़ाई लाख सोसायटी व एक लाख नई पानी की पाइप डालने का कर्जा था। रिश्तेदारों ने बताया कि कर्ज के बोझ व फसल अ‘छी न होने कारण किसान परेशान रहता था जिसने खेत में जाकर जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक लड़का छोड़ गया है। 

Vatika