कर्ज के चलते किसान ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 10:13 AM (IST)

मानसा(मित्तल): मानसा जिले के गांव उडत सैदेवाला के कर्ज के सताए गरीब किसान ने आज खुदकुशी कर ली। भारतीय किसान यूनियन उगराहां जिला मानसा के प्रधान राम सिंह भैणीबाघा ने बताया कि किसान बसंत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के पास 4 एकड़ 2 कनाल जमीन थी।

खेती की बुरी हालत के कारण उस पर 4 लाख रुपए का कर्ज चढ़ा हुआ था। उसने 1 लाख रुपए आढ़तिए का देने थे जिस कारण वह तनाव में रहता था। उसने कर्जे के बोझ के कारण आज खुदकुशी कर ली। भैणीबाघा ने पंजाब सरकार से मांग की कि पीड़ित किसान के परिवार को बनता मुआवजा दिया जाए और उसके सभी कर्ज माफ किए जाएं।

Vatika