बैंक मुलाजिम ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

punjabkesari.in Thursday, Jan 10, 2019 - 11:56 AM (IST)

बठिंडा: नैशनल कालोनी में किराए के मकान में रह रहे एक बैंक मुलाजिम ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

जानकारी के अनुसार बैंक मुलाजिम अवतार सिंह (30) अपनी पत्नी व 7 वर्षीय लड़के के साथ नैशनल कालोनी में एक घर में किराए पर रहता था। पता चला है कि उसकी पत्नी गत दिवस अपने लड़के को साथ लेकर मायके गई हुई थी। इसी दौरान अवतार सिंह ने अपने घर पर फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी जब घर पहुंची तो उसे घटना का पता चला। 

सूचना मिलने पर थाना थर्मल पुलिस तथा नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद संस्था के सदस्यों ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

Vatika